Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका, ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स आईपीएल से बाहर

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार 25 वर्षीय एडवर्ड्स को आईपीएल नीलामी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। वह 2025 की नीलामी में साइन किए जाने वाले एकमात्र अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे। इस सीजन में एडवर्ड्स अपना आईपीएल डेब्यू करते, लेकिन अब इसके लिए उन्हें इंतजार करना होगा।

20 Mar 2026

सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका, ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स आईपीएल से बाहर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ रही है। इसी कड़ी मेंसनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के 19वें सीजन से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स पैर में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बाहर हो गए हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार 25 वर्षीय एडवर्ड्स को आईपीएल नीलामी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। वह 2025 की नीलामी में साइन किए जाने वाले एकमात्र अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे। इस सीजन में एडवर्ड्स अपना आईपीएल डेब्यू करते, लेकिन अब इसके लिए उन्हें इंतजार करना होगा।

एडवर्ड्स ने इस साल जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। इस ऑलराउंडर ने अब तक सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है, जिसमें उन्होंने पांच रन बनाए हैं। एडवर्ड्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में 63 मैच खेले हैं, जिसमें 696 रन बनाए हैं और 38 विकेट लिए हैं।

एडवर्ड की अनुपस्थिति सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक और झटका है, क्योंकि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस पहले ही चोट से उबर रहे हैं। इसके कारण वह शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने कमिंस की अनुपस्थित में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तान बनाया है।

सनराइजर्स हैदराबाद का सामना टूर्नामेंट के पहले मैच में 28 मार्च को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका, ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स आईपी
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार 25 वर्षीय एडवर्ड्स को आईपीएल नीलामी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। वह 2025 की नीलामी में साइन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News